आगरा में चलती कार में लड़की से रेप:फटे कपडे़ और नंगे पांव थाने पहुंची पीड़िता, आरोपी अरेस्ट….!!

आगरा के थाना बाह क्षेत्र में चलती कार में नाबालिग लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले युवक ने लड़की को बहाने से अपने साथ ले गया था। इसके बाद चलती कार में उसके साथ रेप किया।

चालक भी आरोपी के साथ था।आरोपियों ने लड़की को बीच सड़क पर छोड़कर और भाग निकले। राहगीरों की मदद से लड़की थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया- मोहल्ले में रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया था।

बलरई क्षेत्र में उसने कार चालक के साथ मिलकर रेप किया। इसके बाद उसे बीच रास्ते पर ही छोड़ दिया। आरोपी विजेंद्र ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। चप्पल भी कहीं छूट गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top