1 हंगेरियाई संसद, बुडापेस्ट
हंगेरियाई संसद हंगरी की नेशनल असेंबली की सीट है| यह संसद भवन डेन्यूब नदी के किनारे पर स्थित है, और बुडापेस्ट के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। इसका निर्माण कार्य सन 1885 में शुरू किया गया और 1904 में समाप्त हुआ था| और आज यह इमारत अभी भी हंगरी में सबसे बड़ी इमारत है तथा बुडापेस्ट में सबसे ऊंची ईमारत है। यह यूरोप की सबसे पुरानी विधायी इमारतों में से एक है|
2 वेस्टमिंस्टर पैलेस, लंदन
वेस्टमिंस्टर पैलेस यूनाइटेड किंगडम की संसद है | यह ब्रिटेन की संसद के दो सदनों का सभा स्थल है। इनमें से एक को हाउस ऑफ लॉर्ड्स और दूसरे को हाउस ऑफ कॉमन्स कहते है । वेस्टमिंस्टर पैलेस थमेंस नदी के किनारे पर बना हुआ है | और यह महल प्रसिद्ध बिग बेन के साथ लन्दन के सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक हैं तथा यूरोप के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक हैं |
3 कैपिटल, वाशिंगटन डी.सी
यह संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद भवन कैपिटल है | जो वाशिंगटन डी सी में कैपिटल हिल्स की चोटी पर बनी हुई है | यह भवन संयुक्त राज्य अमेरिका की पोलिटिकल पार्टी कांग्रेस की सीट है | इसका निर्माण 1793 में शुरू हुआ और 1800 में पूरा हुआ था|
4 रीचस्टाग, बर्लिन
यह खूबसूरत बिल्डिंग बर्लिन की संसद भवन है | सन 1999 के बाद रीचस्टैग में एक बार फिर जर्मन संसद: बुंडेस्टाग-जर्मनी में संवैधानिक और विधायी निकाय की बैठक बनी। रीचस्टाग मूल रूप से 1894 में खोला गया था, और पिछले 120 वर्षों के दौरान जर्मनी के इतिहास के साथ है।
5 केंद्र ब्लॉक, ओटावा
यह खूबसूरत भवन कनाडा की संसद भवन है | यह संसद भवन ओटावा में बना हुआ है | जो चपटी पहाड़ियों पर बसा हुआ है | यहाँ हाउस ऑफ कॉमन्स और सीनेट चेंबर्स, साथ ही सीनेटरों के कई कार्यालय हैं| यह संसद के सदस्यों और दोनों विधायी घरों का वरिष्ठ प्रशासन हैं। सेंटर ब्लॉक का मुख्य वास्तुशिल्प सुविधा शांति टॉवर, जो भवन के बीच में स्थित एक विशाल घड़ी का टॉवर है|
6 संसद भवन, नई दिल्ली
यह भारत का संसद भवन है जिसका निर्माण अंग्रेजो ने अपने शासनकाल में करवाया था संसद भवन में भारत की संसदीय कार्यवाही होती है यह पूरा संसद भवन लाल पत्थरो से बना हुआ है
7 बिन्ननहोफ, द हेग, नीदरलैंड्स
बिन्ननहोफ भवन नीदरलैंड के द हेग नाम की जगह पर स्थित है | यह ईमारत अभी भी उपयोग में आने वाली सबसे पुरानी संसद भवन है। बिन्ननहॉफ कई इमारतों का एक परिसर है जो 13 वीं शताब्दी से पहले बनाया गया था, और 1584 में डच गणराज्य का राजनीतिक केंद्र बन गया। आज यह नीदरलैंड के दोनों घरों की बैठक है, साथ ही प्रधान मंत्री का कार्यालय और सामान्य मामलों के मंत्रालय भी है|
8 संसद पैलेस, बुखारेस्ट
रोमानिया के बुखारेस्ट में निर्मित यह संसद भवन दुनिया की सबसे बड़ी संसद भवन है | यह दुनिया की सबसे बड़ी संसद भवन की ईमारत है | इस बिल्डिंग की ऊंचाई 84 मीटर है | इस संसद भवन का वजन भी दुनिया की दूसरी संसद भवन से ज्यादा है | यह ईमारत बुखारेस्ट के बीचो बीच स्थित है | इस भवन का निर्माण कार्य 1984 में शुरू हुआ और 1997 में पूरा हुआ था |
9 संसद सदन, केप टाउन
केप टाउन में बनी दक्षिण अफ्रीका की यह संसद देखने में बहुत ही खूबसूरत है | इस संसद भवन के सदन को तीन बार अलग-अलग समय में बनाया गया है 19वीं शताब्दी के अंत में इस संसद की मूल इमारत निर्माण किया गया था, 1920 के दशक में इस भवन की दूसरी इमारत और 1980 के दशक में अंतिम इमारत को बनाया गया था।
10 बीहाइव, वेलिंगटन, न्यूजीलैंड
बीहाइव न्यूज़ीलैण्ड के संसद भवन का नाम है | यह परिसर एक कार्यकारी विंग है | इस ईमारत का अकार मधुमखी के जैसा होने के कारन इसका नाम बीहाइव रखा गया है | इस संसद भवन का निर्माण कार्य 1969 में शुरू हुआ और 1981 में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया | इस भवन की ऊंचाई 72 मीटर (236 फीट) है।